34 लाख की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, कैराना पुलिस की बड़ी सफलता

 शामली :  नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन सवेरा” के तहत थाना कैराना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 168 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 34 लाख रुपये आंकी गई है।
यह अभियान पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देशन में चलाया जा रहा है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शामली एन.पी. सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला तथा क्षेत्राधिकारी कैराना के पर्यवेक्षण में की गई।
 कहां से हुई गिरफ्तारी?
दिनांक 28 अप्रैल 2026 की रात थाना कैराना पुलिस ने खुरगान से मण्डावर जाने वाले रास्ते पर नयागांव के पास पानी की टंकी के निकट से आरोपी को गिरफ्तार किया।
 गिरफ्तार अभियुक्त
नूरहसन पुत्र फतेहदीन
निवासी: ग्राम मण्डावर, थाना कैराना, जनपद शामली
 बरामदगी
168 ग्राम अवैध स्मैक
अनुमानित कीमत: ₹34 लाख
 कानूनी कार्रवाई
थाना कैराना पर मु0अ0सं0 295/2026 के तहत धारा 8/21 NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी के नेटवर्क (Forward & Backward Links) की जांच जारी है।
 पुलिस की अपील
शामली पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नशा मुक्त समाज बनाने के लिए इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.