कप्तान साहब के आवास से 100 मीटर दूर नहर में मिला अज्ञात शव

शामली : शहर में उस समय हड़कंप मच गया जब पुलिस अधीक्षक आवास (कप्तान साहब के आवास) से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू कराई।
घटना की सूचना मिलते ही फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस शव की शिनाख्त कराने तथा मौत के कारणों का पता लगाने के प्रयास में जुटी हुई है।
शव को नहर से बाहर निकालने के दौरान एक पुलिस कांस्टेबल घायल हो गया। उसे तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत के कारणों और अन्य तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

रिपोर्टर : अविनाश शर्मा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.