हिस्ट्रीशीटर मोहसीन गिरफ्तार, चोरी का तांबा-एल्यूमिनियम और बाइक बरामद
शामली : जनपद में लगातार हो रही ट्रांसफार्मर और नलकूप चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए थाना आदर्श मंडी पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने वांछित हिस्ट्रीशीटर मोहसीन उर्फ मोसीन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किए गए ट्रांसफार्मर कॉयल का तांबा, एल्यूमिनियम संबंधी सामान तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर थाना आदर्श मंडी और बाबरी क्षेत्र के जंगलों में लगे कई ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया था। इसके अलावा राजकीय नलकूप से भी सामान चोरी किया गया था। मामले में दर्ज मुकदमों की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी तक पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
एसपी एन.पी. सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह की गतिविधियों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी जुटाए हैं। पुलिस के मुताबिक मामले में शामिल दो अन्य आरोपी नसीम उर्फ गुल्ला और साजिद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
गिरफ्तार मोहसीन पर चोरी, लूट, गैंगस्टर एक्ट और विद्युत अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की जांच में जुटी है।
मुख्य तथ्य
● ट्रांसफार्मर और नलकूप चोरी के मामलों का खुलासा
● हिस्ट्रीशीटर मोहसीन उर्फ मोसीन गिरफ्तार
● चोरी का तांबा, एल्यूमिनियम और बाइक बरामद
● दो आरोपी पहले ही भेजे जा चुके हैं जेल
● कई आपराधिक मुकदमों में वांछित रहा है आरोपी
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.