शामली में मकान की टीन और साइड की दीवार गिरने से पिता की मौत, दो बेटे घायल
शामली : जनपद शामली में दर्दनाक हादसा सामने आया है। थाना भवन क्षेत्र में मकान की टीन और साइड की दीवार अचानक गिरने से मलबे में दबकर पिता की मौत हो गई, जबकि उनके दो बेटे घायल हो गए।
हादसे के समय पिता और उनके दोनों बेटे मलबे के नीचे दब गए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को बाहर निकाला। घायलों को शामली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने पिता को मृत घोषित कर दिया। वहीं अरमान और नमन का उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही थाना भवन पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना भवन प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि प्रारंभिक जांच में लगातार बारिश के कारण मकान की टीन और साइड की दीवार कमजोर होकर गिरने की आशंका जताई जा रही है।
वहीं नाम न छापने की शर्त पर एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हादसा टीन और साइड की दीवार की मरम्मत के दौरान हुआ। पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्टर : अविनाश शर्मा
No Previous Comments found.