कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट: शिवराज जिनके पक्ष में, सरकार बोली - उन्होंने 78 हजार सागौन के पौधे नष्ट कर वन भूमि कब्जाई

सीहोर :  जिले के बुदनी कोसमी में वन भूमि पर अतिक्रमण हटाने के दौरान आदिवासियों के मकान तोड़ने के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। सीहोर कलेक्टर की जांच रिपोर्ट बताया गया कि सीहोर जिले में रिपोर्ट में बताया गया है कि सीहोर जिले में दूसरे जिलों से आने वाले लोगों ने अवैध रूप से वन भूमि पर कब्जा कर रहे हैं हजारों सागौन के पौधों को काटकर जमीन कब्जाने झोपड़ियां बना ली हैं। राज्य शासन को भेजी गई जांच रिपोर्ट में बताया है कि वर्ष 2021 में वन विकास निगम ने सीहोर में 3.37 लाख पौधे रोपे थे। इनमें से 78,700 पौधे काटकर 31.48 हेक्टेयर भूमि पर कब्जा किया गया है।

रिपोर्ट में संलग्न सैटेलाइट इमेज से साबित हुआ कि 2021 तक वन भूमि पूरी तरह खाली थी, कब्जा 2022 से शुरू हुआ।
कलेक्टर की जांच रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 11 अक्टूबर को अतिक्रमण हटाने के दौरान बेदखल किए गए सभी 9 कब्जाधारियों के ग्राम सिंहपुर और हबीबनगर में पहले से पक्के मकान, मकान नंबर व वोटर आईडी कार्ड भी दर्ज हैं कार्रवाई के दौरान हटाई सभी 9 झोपड़ियों को हटाकर अवैध कुएं को मिट्टी-मुरम से भरा गया और पूरी कार्रवाई की ड्रोन वीडियोग्राफी कराई गई। कार्रवाई के विरोध में वन विकास निगम के डिपो के बाहर 3 दिन से धरना प्रदर्शन चल रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक भैरूंदा तहसील में लाड़कुई परिक्षेत्र के कोसमी बीट स्थित रिजर्व फॉरेस्ट के कंपार्टमेंट 426 में वन विकास निगम की 31.48 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करा लिया गया है।
कलेक्टर की रिपोर्ट के मुताबिक यहां 186.960 हेक्टेयर वन भूमि वर्ष 2020 में सामान्य वनमंडल से वन विकास निगम (सीहोर परियोजना मंडल) को ट्रांसफर की गई थी। जिस पर निगम ने वर्ष 2021 में इसके 135 हेक्टेयर रकबे में 3,37,500 सागौन के पौधे लगाए थे।

गूगल अर्थ की तस्वीरों से पकड़ में आई चोरी

जांच रिपोर्ट में वन विकास निगम ने गूगल अर्थ की टाइमलाइन तस्वीरों को साक्ष्य के तौर पर पेश किया है। इन तस्वीरों में वर्ष 2021 तक पूरे कंपार्टमेंट को पूरी तरह खाली वन भूमि दिखाया गया है। वर्ष 2022 में सुनील (पिता शैतान) और अन्य 11 लोगों ने वृक्षारोपण को नष्ट कर अस्थायी झोपड़ियां बनाईं और खेती के उद्देश्य से 31.48 हेक्टेयर वन क्षेत्र पर अवैध कब्जा कर लि। जो गूगल र्थ की तस्वीरों में कर लिया। जो गूगल अर्थ की तस्वीरों में दिखाई दे रहा है।
अतिक्रमणकारियों के नाम, गांव मकान नंबर
अतिक्रमणकारी का नाम
निवास गांव मकान नंबर
वोटर आईडी नंबर
सुनील पिता शैतान
सिंहपुर159ILR3747250
रामसिंह पिता झगलिया
सिंहपुर98DYN2127025
खुमानसिंह पिता टेंटिया
सिंहपुर162ILR5050596
विक्रम पिता रामसिंह
सिंहपुर96ILR3190550
इकराम पिता रामसिंहसिंहपुर
96ILR3257201
रामसिंह पिता जामसिंह
सिंहपुर96DYN1785351
विमलेश पिता हेमराज
सिंहपुरILR3498177
बबलू पिता लक्ष्मीनारायण
सिंहपुर अतिक्रमण करने वालों पक्के मकानों का भी रिपोर्ट में ब्यौरा : भैरूंदा के
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के हवाले से जांच रिपोर्ट में स्पष्ट बताया गया है कि वन भूमि पर झोपड़ी बनाकर खुद को भूमिहीन होने का दावा करने वाले सभी 9 अतिक्रमणकारियों के मूल गांवों (सिंहपुर और हबीबनगर) में पहले से पक्के मकान और वोटर आईडी कार्ड मौजूद हैं।

रिपोर्टर : संजय कलमोर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.