बाल श्रम पर शिवहर में बड़ी कार्रवाई: धावा दल ने छापेमारी कर बच्चे को कराया मुक्त, नियोजक पर प्राथमिकी दर्ज
शिवहर : जिले में बाल श्रम के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत श्रम विभाग के धावा दल ने पिपराही प्रखंड क्षेत्र के पिपराही चौक-चौराहा स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों और दुकानों में सघन जांच अभियान चलाया।
जांच के दौरान एक बाल श्रमिक बच्चे को कार्य करते हुए पाया गया, जिसे धावा दल ने तत्काल विमुक्त कराया।
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी ने बताया कि संबंधित नियोजक के विरुद्ध शिवहर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। विमुक्त कराए गए बच्चे को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत कर बाल गृह में आवासित कराने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। साथ ही बच्चे एवं उसके परिवार के पुनर्वास हेतु विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने की कार्रवाई भी की जाएगी।
इस अभियान में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शिवहर सुरेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी तरियानी अभय कुमार, बिहार ग्राम विकास परिषद संगठन के जिला समन्वयक अनिल कुमार, प्रखंड समन्वयक कोमल कुमारी तथा पिपराही थाना की पुलिस बल मौजूद रही।

No Previous Comments found.