प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार का 12 वर्ष सेवा का स्वर्णिम अध्याय---भाजपा नेत्री डॉक्टर नूतन माला सिंह
शिवहर : भारतीय जनता पार्टी की तेजतर्रार महिला नेत्री व जिला उपाध्यक्षा डॉ नूतन माला सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जिले वासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
साथ ही डॉक्टर नूतन माला सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सबसे पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 12 वर्ष से अधिक पूरे करके सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले नेता बन गए हैं।
भाजपा नेत्री डॉक्टर नूतन माला सिंह ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 वर्षों में देश ने गरीब कल्याण और भूतपूर्व विकास का एक साथ सकार होते देखा है।प्रधानमंत्री ने इस दौरान बिना एक भी दिन का अवकाश लिए राष्ट्र और उसके नागरिकों की आर्थिक सेवा की है।
उन्होंने बताया कि बीते 12 वर्षों में देश में सेवा ,सुशासन, गरीब कल्याण ,राष्ट्रीय सुरक्षा ,आर्थिक प्रगति और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की है।
डॉ नूतन माला ने बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति को सता का माध्यम नहीं बल्कि जन सेवक का साधन बनाया है। उनके दूरदर्शी सोच, निर्णायक नेतृत्व व राष्ट्र प्रथम की भावना ने भारत को नई पहचान प्रदान की है। आज भारत आत्मविश्वास से भरा हुआ राष्ट्र है जो विश्व के सामने मजबूती से अपनी बात रखता है।
भाजपा नेत्री डॉक्टर नूतन ने बताया कि पीएम आवास योजना के तहत करोड़ों गरीब परिवारों को पक्का घर मिला, उज्जवला योजना के माध्यम से माता बहनों को धुएं से मुक्ति मिली ,आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की तथा पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना ने करोड़ों परिवारों की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित की है।
भाजपा नेत्री डॉक्टर नूतन माला ने बताया कि इन 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कड़े और बड़े फैसले भी लिए है। नोटबंदी से काले धन पर वार किया , तीन तलाक पर रोक लगाई, अनुच्छेद 370 हटाने, लिक से हटकर काम करने जैसे देश हित के लिए महत्वपूर्ण फैसला किया जो इतिहास में अमर हो गया है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.