प्रशिक्षु आरक्षी को दीक्षांत परेड समारोह में कानून व्यवस्था, संवेदनशीलता और जनता के साथ अच्छे व्यवहार करने की सीख

शिवहर : पुलिस लाइन शिवहर में प्रशिक्षु आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया ,जिसमें पुलिस उप महानिदेशक तिरहुत क्षेत्र चंदन कुशवाहा, जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा सहित , एटीएम श्री मेधावी, अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणालमुख्यालय डीएसपी सहित यातायात डीएसपी भाई भरत कुमार, पुलिस इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे।

 पुलिस उप महानिदेशक चंदन कुशवाहा ने प्रशिक्षु आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह में संबोधित करते हुए कहा है कि पुलिस, सशस्त्र बलों या सुरक्षा बलों में प्रशिक्षण  पूरा करने वाले नए आरक्षियों के बल में शामिल होने का एक भव्य और आधिकारिक उत्सव है। यह उनके कठोर प्रशिक्षण के सफल समापन और एक पूर्ण पुलिसकर्मी या सैनिक बनने का प्रतीक है।

दीक्षांत समारोह का महत्व शपथ ग्रहण प्रशिक्षण समाप्त करने वाले 208 रिक्रूट (प्रशिक्षु) राष्ट्र की सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और अपने कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी और अनुशासन के साथ निर्वहन करने की शपथ ली है।नव-प्रशिक्षित जवान मार्च पास्ट और ड्रिल के जरिए अपने अनुशासन और सीखे गए कौशल का शानदार प्रदर्शन किया ।

 इनडोर  और आउटडोर  प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया गया है।
 मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक चंदन कुशवाहा, जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ,पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने नव आरक्षियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें कानून-व्यवस्था, संवेदनशीलता और जनता के साथ अच्छे व्यवहार की सीख दी है। 

गौरतलब हो कि प्रशिक्षु आरक्षी को तैयारी और कौशल प्रदर्शन प्रशिक्षण काल में जवानों को शारीरिक फिटनेस, हथियार चलाने (शस्त्र संचालन), आत्मरक्षा, साइबर अपराध, और कानून व्यवस्था से जुड़ी चुनौतियों से निपटने का आधुनिक प्रशिक्षण दिया गया है। दीक्षांत परेड में इसी का व्यावहारिक प्रदर्शन किया गया।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.