शिवहर में सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन सतर्क, बुधवार को पांच केंद्रों पर होगी परीक्षा
शिवहर : केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती), बिहार, पटना के विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत विशेष शाखा में सिपाही सामान्य बंद संवर्ग के पदों पर चयन के लिए लिखित परीक्षा कल बुधवार 24 जून को शिवहर जिले में एकल पाली में आयोजित होगी।परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है।
इसी सिलसिले में आज समाहरणालय संवाद कक्ष में संयुक्त ब्रीफिंग की गई। बैठक में प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारियों, पदाधिकारियों, केन्द्राधीक्षकों और पुलिस पदाधिकारियों को परीक्षा के सफल संचालन को लेकर कई अहम बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए।
जिले में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां कल सिपाही पद के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय पर केंद्र पहुंचने और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.