प्रधान का इस्तीफा शिक्षा व्यवस्था के पुनर्निर्माण की दिशा में बड़ा कदम---राजद नेता नवनीत कुमार झा

शिवहर : शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा छात्रों के अहिंसक प्रदर्शन तथा एकता की जीत है। उक्त बातें शिवहर विधानसभा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि 37 दोनों का यह संघर्ष  देश के युवाओं के संहर्ष की जीत है।

युवा नेता नवनीत ने कहा है कि अब नीट पेपर लिक के बाद आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को आर्थिक मुआवजा मिलनी चाहिए। वहीं 20 जुलाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर दर्ज सभी FlR को रद्द रद्द करें सरकार।

राजद नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि नीट विवाद के कारण जान गंवाने वाले अभ्यर्थियों के परिजनों को सम्मानजनक वित्तीय सहायता देने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि बार-बार परीक्षा रद्द होने और तारीख बदलने से  छात्रों और उनके अभिभावकों पर भारी मानसिक व आर्थिक दबाव पड़ा है।समय और संसाधनों की बर्बादी होती है।परीक्षा दोबारा आयोजित होने से छात्रों का बहुमूल्य शैक्षणिक वर्ष और तैयारी का समय नष्ट होता है। सार्वजनिक परीक्षा संस्थाओं की विश्वसनीयता और निष्पक्षता पर जनता का विश्वास कमजोर हुआ है। धर्मेंद्र प्रधान की स्थिति के बाद देश में इस व्यवस्था को लेकर बेहतर पहल करने की आवश्यकता है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.