हां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवहर जिले को विकास के पटरी पर दौड़ाया

शिवहर : शिवहर जिला को बनाने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा का भी यादगार प्रतिमा समाहरणालय परिसर में खुद अनावरण कर प्रतिपक्ष का दिल जीत लिया मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 11 जून 2012 को 600 मीटर लंबा 52 करोड़ की लागत से शिवहर जिले की लाइफ लाइन पिपराही पुल, तकरीबन 60 करोड़ रुपए की लागत से डुब्बा पुल का रिमोट से उद्घाटन किया जब मुख्यमंत्री नीतीश पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा एवं पूर्व विदेश राज्य मंत्री हरीकिशोर बाबू के श्राद्ध कार्यक्रम में पहुंचकर सबका दिल जीता था। नीतीश ने हरी किशोर बाबू के श्मशान घाट में भी पहुंचे थे नीतीश का शासन केवल प्रशासनिक नहीं ,बल्कि सामाजिक समावेशन का भी उदाहरण बन रहा। बालिकाओं के जीवन में बदलाव की नई रोशनी बिखेर दी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने नीति के कारण पिछले 20 सालों से बिहार के सम्राट बने रहे। उन्होंने शिवहर जिला को विकास के पटरी पर लाने को लेकर हमेशा कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करते रहे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास परियोजनाओं का उद्घाटन शिलान्यास के अलावा जिले में चल रहे योजनाओं का भी निरीक्षण समय-समय पर करते रहे ,जिसका परिणाम है कि शिवहर जिला पिछड़ा होने के बावजूद भी विकास की पटरी पर दौड़ रहा है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवहर जिले में कलेक्ट्रेट परिसर, व्यवहार न्यायालय, मंडल कारा, पॉलिटेक्निक कॉलेज, डिग्री कॉलेज, एएनएम कॉलेज, सरोजा सीताराम सदर अस्पताल, डिग्री कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, बिजली ऑफिस, सहित जिले में सड़कों व बिजली का जाल बिछा दिया। यही नहीं शिवहर जिले में विकासात्मक कार्यों को रूपरेखा तैयार कर अमली जामा पहनाने का भी कीर्तिमान स्थापित किया। 

नीतीश ने शिक्षा के क्षेत्र में क्रांति लाकर महिलाओं के जीवन को बदल दी। कृषि, स्वास्थ्य, पुलिसिंग, सड़क, बिजली, पानी, खुले में शौच का विरोध एवं उपाय, महिला सशक्तिकरण सहित बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार की संचालित योजनाओं को धरातल पर उतरने को लेकर जबरदस्त पहल की। समाज में एक नई चेतना लेकर वंचित वर्ग से लेकर संपन्न वर्ग तक को अपने कार्य के बल पर दिल जीत लिया।

हाल ही में शिवहर शहर को जल जमाव से मुक्ति दिलाने को लेकर स्ट्रॉम वॉटर ड्रेनेज सिस्टम तकरीबन 60 करोड रुपए की लागत से काम चल रहा है। देकुली धाम को विकास एवं पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ाने को लेकर 11 करोड़ 89 लाख रुपए की लागत से तथा तालाब निर्माण 4 करोड़ 62 लाख रुपए की निर्माण से उद्घाटन हुआ शिलान्यास कर चुके हैं। जिला अतिथि भवन को अतिरिक्त कक्ष भी निर्माण कराए कमलेश्वरी नंदन सिंह बस स्टैंड 3 करोड़ 68 लाख रुपए की लागत से उद्घाटन हुआ शिलान्यास खुद किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिवहर में रेलवे निर्माण को लेकर 572 करोड रुपए की लागत से परियोजनाओं को 2027 तक करने का लक्ष्य निर्धारित किया,यही नहीं शिवहर के सबसे महत्वपूर्ण मांग 3.02 किलोमीटर लंबे अदौरी खोरी पाकर पुल के निर्माण को लेकर 205.40 करोड रुपए की लागत से अवसंरचना निधि से राशि मंजूर कर अग्रसारित भी कर दिया।

शिवहर जिले के सबसे चिर परिचित समस्या बेलवा डैम का रहा। निर्माण के क्रम में कई बार उन्होंने जांच पड़ताल करने आते रहे और अंततः निर्माण करवा कर ही दम लिया। नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा सहित शिवहर जिले में कई यात्राओं के तहत आए, लोगों से मिले ,उनकी समस्या को सुने और हर संभव निवारण को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश देते रहे।
        

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.