हत्या के प्रयास मामले में दो गिरफ्तार

शिवहर : शिवहर के फतेहपुर थाना ने हत्या के प्रयास मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश के आलोक में शिवहर जिले में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु विशेष अभियान के क्रम में फतेहपुर थाना कांड संख्या 18 एवं 19 के तहत हत्या के प्रयास मामले में मथुरापुर निवासी जगन्नाथ पांडे के दो पुत्र शैलेंद्र कुमार पांडे एवं मनोज कुमार पांडे को गिरफ्तार किया गया है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.