पंचायत प्रतिनिधियों के निर्वाचन के लिए प्रारूप प्रकाशन, दावा आपत्ति 18 मई तक
शिवहर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत)-सह- जिला पदाधिकारी, शिवहर प्रतिभा रानी द्वारा बताया गया कि पंचायत आम निर्वाचन, 2026 के निमित्त आरक्षण निर्धारण हेतु वर्ष 2015 में प्रकाशित प्रपत्र-1 एवं वर्ष 2011 की जनगणना को दर्शाते हुए ग्राम पंचायत सदस्य/ग्राम कचहरी पंच/ग्राम पंचायत मुखिया/ग्राम कचहरी सरपंच/पंचायत समिति सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य हेतु गठित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए प्रपत्र-1 का प्रारूप प्रकाशन आज 04 मई 2026 को सभी विनिर्दिष्ट स्थलों यथा जिला पदाधिकारी कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, सभी प्रखण्ड कार्यालय , सभी ग्राम पंचायत कार्यालय पर किया गया है।प्रकाशित प्रपत्र-1 के विरुद्ध दावा/आपत्ति दाखिल किये जाने की अवधि 04 मई 2026 से 18 मई 2026 तक निर्धारित की गई है।
राज्य निर्वाचन आयोग, बिहार के निदेशानुसार प्राप्त दावा/आपत्तियों का निष्पादन हेतु 04 मई 2026 से 22 मई 2026 तक निर्धारित है। अपील वादों का निष्पादन 11 मई 2026 से 29 मई 2026 तक किया जायेगा। प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन 05 जुन 2026 को किया जायेगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी(पंचायत)-सह- जिला पदाधिकारी, शिवहर द्वारा यह भी स्पष्ट रूप से बताया गया कि प्रारूप प्रकाशन की तिथि से 14(चौदह) दिनों के अंदर आपत्ति प्राप्त की जाएगी एवं इसके बाद की आपत्ति पर कोई विचार नहीं किया जायेगा एवं दावा/आपत्तियां सिर्फ जनसंख्या के सम्बन्ध में ही प्राप्त की जाएगी।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.