जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक विशेष एवं इंटरमीडिएट विशेष कंपार्टमेंटल परीक्षा ली गई

शिवहर : शिवहर जिले में आज दूसरे दिन माध्यमिक विशेष कंपार्टमेंटल परीक्षा एवं बिहार इंटरमीडिएट विशेष कंपार्टमेंटल परीक्षा ली गई है। 

नवाब हाई स्कूल में माध्यमिक विशेष कंपार्टमेंटल परीक्षा ली गई जिसमें साइंस में पहली पाली में 26 में से 19 ने दिया परीक्षा 07 अनुपस्थित रहे तो द्वितीय पाली में 14 में से 11 ने दिया परीक्षा तीन अनुपस्थित रहे। वही सुंदरपुर खरौना उत्क्रमित मध्य विद्यालय में पाली पाली में साइंस की परीक्षा ली गई जिसमें 37 में से 34 ने दिया परीक्षा तीन अनुपस्थित रहे तो द्वितीय पाली में 28 में से 23 में दिया परीक्षा पांच अनुपस्थित रहे वही म्यूजिक में एक परीक्षार्थी भी अनुपस्थित रहे। 

रामखेलावन जंगी उच्चतर हाई स्कूल कुशहर में बिहार इंटरमीडिएट विशेष सैद्धांतिक की परीक्षा हुई प्रथम पाली में फिजिक्स में 37 में 35 ने दिया परीक्षा दो अनुपस्थित रहे। साइकोलॉजी में 07 में से पांच ने दिया परीक्षा दो अनुपस्थित रहे। जबकि बालिका विद्यालय शिवहर में प्रथम पाली में 44 में से 42 ने दिया परीक्षा दो अनुपस्थित रहे वही साइकोलॉजी में 11 में से 11 ने दिया परीक्षा म्यूजिक में अनुपस्थित रहे।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.