डीएम ने स्व -गणना के हो रहे प्रथम चरण के मकान की सूचीकरण कर रहे कार्यो का औचक निरीक्षण किया

शिवहर : जिला पदाधिकारी, शिवहर प्रतिभा रानी द्वारा जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकानों की गणना एवं मकान सूचीकरण कार्य का नगर परिषद्, शिवहर में औचक निरीक्षण किया गया।

जिलाधिकारी ने विशेष रूप से मकान सूचीकरण ब्लॉक संख्या-52, सर्किल संख्या-09 का जायजा लिया, जहाँ प्रगणक सुनीता कुमारी एवं पर्यवेक्षक प्रशांत कुमार कार्यरत हैं।  

 जिलाधिकारी ने प्रगणक द्वारा तैयार किए गए नजरी नक्शे और मकानों पर नंबर डालने की पद्धति का सूक्ष्म निरीक्षण किया। वही ​अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।उन्होंने प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को सख्त निर्देश दिया कि क्षेत्र का कोई भी भवन या मकान गणना से छूटना नहीं चाहिए।  

डीएम प्रतिभा रानी ने तकनीकी शुद्धता पर ध्यान देने को कहा वही सभी परिवारों के आंकड़ों को पूरी शुद्धता के साथ HLB APP पर संग्रहित करने का निर्देश दिया गया।  

इस निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुणाल,विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जनगणना निदेशालय के नोडल पदाधिकारी, कार्यपालक पदाधिकारी (नगर परिषद्) तथा नगर प्रबंधक, शिवहर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।  

जिलाधिकारी ने जिले के समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना कर्मियों को पूर्ण सहयोग प्रदान करें। उन्होंने कहा कि प्रगणकों द्वारा पूछे जाने वाले 33 प्रश्नों का सटीक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्तर दें। साथ ही, यदि किसी ने स्व-गणना (Self-Enumeration) की है, तो उसका SE ID प्रगणक के साथ अवश्य साझा करें ताकि सूचनाओं का सही प्रकार से सत्यापन किया जा सके।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.