पुलिस लाइन शिवहर में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा नशा मुक्ति एवं मेडिटेशन कार्यक्रम का आयोजन

शिवहर : पुलिस लाइन परिसर शिवहर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संचालिका बहन भारती के  द्वारा 'नशा मुक्त संकल्प एवं मेडिटेशन' का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

केंद्र संचालिका बहन भारती ने बताया है कि इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य पुलिसकर्मियों और उपस्थित नागरिकों को तनाव मुक्त जीवन, राजयोग मेडिटेशन  की तकनीक और नशे से दूर रहने के लिए आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाना होता है।

 प्रशिक्षु पुलिस कर्मियों को नशा मुक्ति संकल्प ब्रह्माकुमारी के भाई- बहनों द्वारा नशे के शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों पर विस्तृत जानकारी दी गई है।  जीवन में किसी भी प्रकार का नशा न करने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण की शपथ दिलाई गई है।

तथा बताया है कि मेडिटेशन करते हुए उन्होंने बताया कि यह ध्यान पद्धति मन को एकाग्र करने, आत्म-नियंत्रण बढ़ाने और मानसिक शांति प्राप्त करने में मदद करती है। सत्र के दौरान मेडिटेशन कमेंट्री (ध्यान का अभ्यास) कराई गई है, ताकि व्यक्ति नशे की लत से बचने के लिए अंदरूनी इच्छाशक्ति  विकसित कर सके।

मौके पर डॉक्टर फणीश चंद्र भाई ,उमेश नंदन सिंह भाई ,अमरनाथ कुमार भाई ,चंदेश्वर भाई, अमर कुमार भाई, डीके संजय कुमार भाई आदि मौजूद रहे।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.