वीर परिवार योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
शिवहर : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के मार्गदर्शन, एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक कुमार के , एवं सचिव, जिला विधिक सेवा0 प्राधिकार, शिवहर ललन कुमार रजक के निर्देशानुसार शिवहर जिले के पिपराही ब्लॉक धनकौल गांव में वीर परिवार योजना के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए बताया गया कि यह राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार, यानी नालसा द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण कानूनी सहायता योजना है।
कार्यक्रम के दौरान, पैनल अधिवक्ता रत्नेश कुमार और पीएलवी ओमप्रकाश पाठक ने योजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही, नालसा हेल्पलाइनप नंबर 15100 और परमानेंट लोक अदालत के बारे में भी लोग अपनी कानूनी समस्याओं का समाधान आसानी से पा सकें।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.