देवकली धाम मंदिर परिसर में छावनी लगाने तथा श्रद्धालुओं को कतार में चलने के लिए जुट की चटाई लगाने का अनुरोध

शिवहर : मंदिर परिसर में उमस और चिलचिलाती धूप से श्रद्धालुओं को बचाने के लिए वातानुकूलित पंडाल, हीट-इंसुलेटेड टेंट और वाटरप्रूफ फाइबर शेड लगाने के लिए राष्ट्रीय जनता दल के नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने जिला प्रशासन शिवहर एवं मंदिर न्याय प्रबंधन समिति से अनुरोध किया है।

 राजद नेता राधाकांत गुप्ता उर्फ बच्चू जी ने कल देवली धाम निरीक्षण करने के दौरान बताया है कि देवकली धाम अब पर्यटकीय स्थल बन चुका है, तो लाजमी है कि श्रद्धालुओं को गर्मी एवं चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए वाटरप्रूफ फाइबर शेड सबसे कारगर होते हैं। इसे लगाने का अनुरोध किया है।हवा के दबाव को नियंत्रित करने के लिए पंखों के साथ जलापूर्ति (छत पर पानी के फव्वारे) या मिस्ट कूलिंग  की व्यवस्था भी करने का प्रस्ताव रखा है।

उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस मौसम में मंदिर परिसर को ठंडा और सुरक्षित रखने के लिए आवश्यक कदम उठाया जा सकता है।मंदिर के कतार  वाले क्षेत्रों में लोहे/टीन के बजाय थर्मल- इंसुलेटेड टेंट या कूल शेड क्लॉथ का उपयोग कर श्रद्धालुओं को बहुत बड़ी राहत दे सकते हैं।
जो यह धूप को परावर्तित कर देता है और अंदर ठंडी हवा को आने देता है।

श्री बच्चूजी ने  मंदिर की गुफाओं/गर्भगृह में वेंटिलेशन  की उचित व्यवस्था कराने का जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी एवं मंदिर प्रबंधन समिति से अनुरोध किया है ताकि गर्म हवा बाहर निकल सके।नंगे पैर चलने वाले भक्तों के लिए कतार वाले रास्तों और खुले आंगनों में जूट की चटाई या ग्रीन नेट बिछाने का भी अनुरोध किया है।परिसर में जगह-जगह ठंडे पानी और ओआरएस  वितरण केंद्र लगाने का अनुरोध किया है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.