पिपराही के कुअमा पंचायत में 'सहयोग शिविर' में 20 आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन

शिवहर : समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार की मंत्री-सह-विधायक शिवहर  डॉ श्वेता गुप्ता द्वारा कल मंगलवार को शिवहर जिला के पिपराही प्रखण्ड के कुअमा पंचायत में आयोजित 'सहयोग शिविर' में भाग लिया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित निवारण करना था।

  ​इस अवसर पर शिवहर जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी, पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह, 20 सूत्री उपाध्यक्ष एवं अन्य स्थानीय जन-प्रतिनिधियों के साथ  साथ कुअमा पंचायत के मुखिया डॉ रिंकी महतो भी अपनी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई।

​मुखिया डॉक्टर रिंकी महतो ने बताया कि सहयोग शिविर में बड़ी संख्या में जनता की हूजुम रही। अपने चहेते मंत्री व विधायक डॉक्टर श्वेता गुप्ता को देखने की लिए भी भीड़ उमड़ी थी तथा जनता भी अपनी-अपनी समस्याओं को निष्पादन को लेकर सहयोग शिविर में पहुंचे थे।

 शिविर में कुल 20 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 20 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। पूर्व के शेष आवेदनों पर तेजी से काम करने के निर्देश दिए गए हैं।

 सहयोग शिविर के दौरान विशेष कार्य पदाधिकारी संदीप कुमार सहित जिला प्रशासन के अन्य जिला एवं प्रखण्ड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
                ​
मंत्री जी ने 
अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुँचना चाहिए। जनता की शिकायतों के निवारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मुखिया डॉक्टर रिंकी महतो ने बताया कि सहयोग शिविर में मंत्री समाज कल्याण डॉक्टर श्वेता गुप्ता के द्वारा पांच लाभुकों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना की चाबी दी गई। वही 8 बच्चों को पोशाक भी दिया गया। उन्होंने कहा कि पंचायत के विकास के लिए मैं हमेशा प्रयत्नशील रही हूं और रहूंगी। 

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.