पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुण्यतिथि पर राजद नेता नवनीत कुमार झा ने दी श्रद्धांजलि
शिवहर : देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय जनता दल के युवा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नवनीत कुमार झा ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके जीवन को विस्तार पूर्वक बताया है।
राजद नेता नवनीत ने कहा है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि हर साल 8 जुलाई को मनाई जाती है। उनका निधन 8 जुलाई 2007 को हुआ था। वे एक प्रखर समाजवादी चिंतक और 'युवा तुर्क' के रूप में जाना जाते थे।
उन्होंने कहा है कि मेरे दादा स्वर्गीय पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुनाथ झा के परम प्रिय मित्रो में से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर एक थे।
राजद नेता नवनीत कुमार झा ने कहा है कि भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर समाजवादी और गांधीवादी विचारधारा के एक प्रखर राजनेता थे, जिन्हें 'यंग तुर्क' के रूप में जाना जाता था। उनकी विचारधारा वंचितों के उत्थान, लोकतांत्रिक मूल्यों, जमीनी राजनीति और राष्ट्रवाद के इर्द-गिर्द घूमती थी, जिसमें सिद्धांतों से कभी समझौता न करने की दृढ़ता थी।
उन्होंने कहा कि प्रखर समाजवादी दृष्टिकोण चंद्रशेखर अपने छात्र जीवन से ही आचार्य नरेंद्र देव जैसे समाजवादी नेताओं से गहरे प्रभावित थे। उनकी राजनीति का केंद्र बिंदु हमेशा गांव, गरीब, किसान और हाशिए पर पड़े लोग रहे। वे सामाजिक और आर्थिक गैर-बराबरी को मिटाने के पक्के समर्थक थे। उन्होंने बैंकों के राष्ट्रीयकरण और राजाओं के 'प्रिवी पर्स' को समाप्त करने में अहम भूमिका निभाई थी।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जन-संवाद और जमीनी जुड़ाव व एयर-कंडीशन वाली राजनीति के बजाय जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने में विश्वास रखते थे। ऐसे महान पुरुष को शत-शत नमन।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.