एसपी ने सुनी समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

शिवहर : पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं गंभीरता से सुनीं। 

वही जनता दरबार में लोगों ने भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी सहित अन्य मामलों से जुड़ी शिकायतें एसपी के समक्ष रखीं। 

एसपी ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा किसी भी शिकायत की अनदेखी नहीं की जाएगी। 

जनता दरबार में पहुंचे लोगों ने अपनी बात सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने का अवसर मिलने पर संतोष व्यक्त किया। एसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निष्पादन में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तथा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

जनता दरबार के माध्यम से पुलिस और आमजन के बीच संवाद को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में यह पहल लगातार जारी है, जिससे लोगों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित हो सके।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.