विभिन्न दुकानों/कारखानों में जांच अभियान के दौरान नियोजको पर बाल श्रम कराने पर बड़ी कार्रवाई, एक बाल श्रमिक विमुक्त
शिवहर : 'ऑपरेशन नया सवेरा 3.0' के तहत संयुक्त छापेमारी, तीन प्रतिष्ठानों पर प्राथमिकी; प्रति बाल श्रमिक ₹20 हजार जुर्माना की कार्रवाई
बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित विशेष अभियान 'ऑपरेशन नया सवेरा 3.0' के तहत श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, शिवहर तथा शिवहर पुलिस की संयुक्त टीम ने शिवहर प्रखंड में बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार ग्राम विकास परिषद संगठन द्वारा चिन्हित गठित धावादल द्वारा एक बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।
कार्रवाई के दौरान बाल श्रम कराने वाले तीन प्रतिष्ठानों के संचालकों के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 2016 के तहत पिपराही थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
धावा दल ने शिवहर प्रखंड के विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान हॉस्पिटल रोड स्थित अनीश स्वीट्स कॉर्नर से एक बाल श्रमिक को मुक्त कराया गया।
कार्रवाई के बाद संबंधित नियोजकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। प्रत्येक बाल श्रमिक के मामले में 20000 (हजार रुपये) की दर से जुर्माना वसूलने की प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई है। वहीं, मुक्त कराए गए बच्चों को बाल कल्याण समिति, शिवहर के समक्ष प्रस्तुत कर उनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं विभिन्न दुकानों एवं कारखाने पर भी जांच अभियान लगातार चलाए जा रहा है।
श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी शिवहर सुरेश कुमार ने कहा कि बाल श्रम सभ्य समाज के लिए एक गंभीर अभिशाप है और इसे समाप्त करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि बाल श्रम कराने वाले किसी भी नियोजक को बख्शा नहीं जाएगा तथा आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि 'ऑपरेशन नया सवेरा 3.0' बिहार पुलिस का विशेष अभियान है, जिसका उद्देश्य मानव तस्करी पर रोक लगाना, बाल श्रम के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना तथा शोषित बच्चों, लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराकर उनका पुनर्वास सुनिश्चित करना है।
धावा दल का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सुरेश कुमार ने किया। अभियान में जिला समन्वयक अनिल कुमार (बिहार ग्राम विकास परिषद, एक्सेस टू जस्टिस प्रोजेक्ट), जिला कार्यक्रम समन्वयक कोमल कुमारी (अदिति कवच परियोजना), शिवहर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा तथा पुलिसकर्मी शामिल रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.