एसपी के जनता दरबार में कई फरियादियों ने सुनाई अपनी फरियाद

शिहर : शिवहर के पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कई फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं और शिकायतों को एसपी के समक्ष रखा।

एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रत्येक फरियादी की शिकायत को गंभीरता से सुना और संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को मामलों की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की प्राथमिकता है तथा किसी भी शिकायत की अनदेखी नहीं की जाएगी।

 इस दौरान भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धोखाधड़ी एवं अन्य पुलिस संबंधी मामलों की शिकायतें सामने आईं। कई मामलों में एसपी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कराई। वही एसपी ने कहा कि जनता दरबार का उद्देश्य आम नागरिकों को अपनी समस्याएं सीधे पुलिस अधीक्षक तक पहुंचाने का अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी शिकायतों का निष्पक्ष, पारदर्शी और शीघ्र समाधान हो सके। 

वही जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याएं सीधे एसपी के समक्ष रखने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश मिलने पर संतोष व्यक्त किया।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.