शिवहर जिले में पिछले 24 घंटे में औसतन 35.7 मिलीमीटर हुई बारिश

शिवहर : शिवहर जिले में औसतन पिछले 24 घंटे में 35.5 मिलीमीटर बारिश हुई है। नेपाल के तराई इलाकों में बारिश के कारण बागमती नदी में जलस्तर की वृद्धि जारी है।

शिवहर जिले के सबसे ज्यादा बारिश शिवहर प्रखंड क्षेत्र में 61.5 मिली मीटर तो सबसे कम तरियानी प्रखंड क्षेत्र में 24.2 मिमी बारिश हुई है।

डुमरी प्रखंड क्षेत्र में 40.4 मिलीमीटर , पूरनहिया में 31.4 मिली मीटर तथा पिपराही प्रखंड क्षेत्र में 26.6 मिमी बारिश हुई है।

बारिश के कारण जलमग्न इलाके हो गया है। शिवहर थाना रोड में भी स्टेट हाईवे पर पानी का जल जमाव हो गया वहीं अन्य क्षेत्रों में भी पानी का जमघट देखने को मिल रहा है। 

रिपोर्टर : संजय गुप्ता
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.