बारिश के बीच नगर परिषद शिवहर के स्वच्छता कर्मी अपने ड्यूटी पर तैनात
शिवहर : शिवहर जिले में मानसून का आगमन हो चुका है।रात से ही बरसात कभी तेज कभी मध्यम गति से हो रही है।
नगर परिषद क्षेत्र में साफ सफाई को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद के स्वच्छता कर्मी इन बारिश के माहौल में भी भींगते हुए साफ- सफाई कर रहे हैं। ताकि शहर में साफ सफाई रहे।
नगर सभापति राजन नन्दन सिंह ने बताया है कि साफ सफाई सुबह, शाम ,दोपहर कराया जाता है। महिला एवं पुरुष स्वच्छता कर्मी पूरी ईमानदारी के साथ नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में ,विभिन्न चौक चौराहा,गलियों में साफ सफाई करते हैं ताकि नाली में जल जमाव की स्थिति ना हो तथा सड़क पर यत्र- तत्र कचड़ा ना फैले।
हालांकि सभापति श्री सिंह ने स्पष्ट किया है कि स्वच्छता कर्मी को बारिश से बचना चाहिए। बारिश छूटने के बाद ही अपने कर्तव्य का पालन करें। ताकि आप स्वस्थ रहेंगे तभी स्वच्छता में हाथ बटाऐंगे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.