शिवहर जिले के सभी पंचायतों में जीविका सुधा बिक्री केंद्र की होगी स्थापना, ऑनलाइन आवेदन शुरू-डीपीएम अभिनव प्रिय

शिवहर : शिवहर जिले में सभी पंचायतों में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना जीविका एवं कम्फर्ट के संयुक्त तत्वाधान में जीविका सुधा बिक्री केंद्र की स्थापना की जाएगी ।इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ है। उक्त जानकारी देते हुए जीविका के डीपीएम अभिनव प्रिये ने बताया है कि 19 जुलाई तक आवेदन करना होगा।

डीपीएम अभिनव प्रिये ने बताया है कि 23 जुलाई तक फिजिकल वेरीफिकेशन किया जाएगा । 24 जुलाई को संकुल संघ के द्वारा जांच की जाएगी। तथा 31 जुलाई तक फाइनल लिस्ट जारी किया जाएगा। अगर एक से ज्यादा आवेदिका होगी तो वहां पर डिजिटल लॉटरी के माध्यम से चयन कर प्रकाशित किया जाएगा। 

जीविका सुधा बिक्री केंद्र के लिए सरकार की ओर से 60,000 सहायता तथा लाभार्थी की अपनी पूंजी 15,000 लगानी होगी। जीविका के जो पहले किस्त 10,000/ उठा चुके हैं वही उसके लाभार्थी होंगे।

उन्होंने बताया है कि आत्मनिर्भर महिला सशक्त बिहार के उद्देश्य से जीविका के साथ आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाने के लिए जीविका दीदी से अपील किया है कि अपने-अपने पंचायत में जीविका सुधा बिक्री केंद्र खोले और आत्मनिर्भर बने।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.