पांच दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ समापन

शिवहर : बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड (जिला - शिवहर) के वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार, आज श्री नवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिवहर में पांच दिवसीय 'प्रथम सोपान प्रशिक्षण शिविर' का रंगारंग समापन हो गया।

समापन समारोह के अवसर पर स्काउट और गाइड के बच्चों द्वारा बेहतरीन सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत बच्चों ने झिझिया, जाट-जतिन, पूर्वी लोकगीत, राष्ट्रीय गीत और देशभक्ति नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।

समारोह के दौरान शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त अजय कुमार सिंह ने कहा, "स्काउट-गाइड बच्चों को शारीरिक, मानसिक, नैतिक, चारित्रिक, शैक्षणिक और अनुशासनिक दृष्टिकोण से सुदृढ़ बनाकर एक सुयोग्य नागरिक तैयार करने का कार्य करता है। 

यहाँ से प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चे जीवन में स्वावलंबी बनते हैं और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में देश के विकास में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। साथ ही, वे सामाजिक रूप से अपने समाज के उत्थान में भी सहायक सिद्ध होते हैं।

"इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भारत स्काउट और गाइड के जिला सचिव मोहम्मद शकील अख्तर, जिला कोषाध्यक्ष दीपक कुमार, स्काउट प्रशिक्षक केशव कुमार, शिवांशु कुमार, समीर कुमार और सीनियर स्काउट के रूप में रंजन कुमार एवं रघु  कुमार उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता व व्यवस्था में नवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक अबू जफर आलम, स्काउट शिक्षक राजीव कुमार, राजीव कुमार (बायो), अखिलेश कुमार, प्रभाकर कुमार, कार्यालय सहायक अंकित कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.