मृत्यु की जांच कराने को लेकर मृतक के परिजन उतरी पहने पहुंचे डीएम से मिलने

शिवहर :  अपने भाई दिलीप कुमार के मृत्यु का जांच कराने को लेकर उतरी पहन कर अपने मा एवं परिवार जनों के साथ जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी से मिलने एक पीड़ित परिवार कलेक्ट्रेट पहुंचा है। पीड़ित परिजनों ने बताया है कि नोएडा सेक्टर 144 में  मेरा भाई का हत्या कर शव को लटका दिया गया था। विमलेश बैठा पिता कैलाश बैठा ग्राम बेदौल आदम थाना पूरनहिया निवासी ने भाई को अंतिम संस्कार करने के उपरांत उतरी पहन कर ही डीएम से मिलने पहुंचे थे ।उन्होंने बताया कि हमारा भाई मृतक दिलीप कुमार नोएडा सेक्टर 144 में ग्लोबल कंपनी में गार्ड की नौकरी कर रहा था। 6 जुलाई 2026 को रूम से ड्यूटी करने के लिए ओवर ब्रिज नोएडा सेक्टर 144 पर गया ,जहां पर एक लड़का अलीगढ़ निवासी है वह मेरे भाई को हत्या कर शव को ओवर ब्रिज से लटका दिया था। आवेदन में बताया गया है कि नोएडा सेक्टर 143 के प्रदीप कुमार पाल उर्फ तिवारी जी मेरे भाई को गार्ड पर बहाल किए थे। घटना को लेकर 112 पर कॉल किया गया पुलिस आई और करवाई किया उसके बाद पोस्टमार्टम करने के बाद शव को मुझे समर्पित कर दिया गया जिसे मैं अपने गांव लेकर आ गया हूं। मृतिका की मां लीला देवी,विमलेश बैठा, जीतन बैठा ,मिठू बैठा ने डीएम को दिये आवेदन में जिला पदाधिकारी से अनुरोध किया है कि मृत्यु की जांच किया जाए और मुझे न्याय दिलाने की कृपा करें।

 रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.