चेतीखेड़ा डैम के विस्थापनो को मिले उचित स्थान पर भूमि नरेंद्र सिंह चौधरी

श्योपुर​ :  आज चेतीखेड़ा डैम से विस्थापित किसान मजदूर को लेकर कलेक्टर में एडीएम को पत्र दिया किसान संघ जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि चेतीखेड़ा डैम से आया विस्थापित गांव चेतीखेड़ा, सिसपुरा, दगपुरा और सेवापुर गांव के विस्थापितों को जमीन दी जा रही है वह नेशनल पार्क से लगी हुई एवं अनुपजाऊ जमीन है जिससे विस्थापितों को अपने भरण पोषण की समस्या उत्पन्न होती प्रतीत हो रही है अतः उनको उचित रूप से जयपुरा, छिमछिम, चांदपुरा, रामपुरा बेरी बालाजी, पिपरवा, भंवरपुर आदि जगहों पर या जिले में कहीं भी उचित स्थान पर जहां अपना जीवन यापन कर सके स्थान दिया जाए साथ ही निवास एवं मवेशी रखने हेतु स्थान के साथ ही विस्थापित को दो हेक्टेयर भूमि दी जाए इसके साथ ही यह भी ध्यान रखा जाए कि विस्थापित में वयस्क परिवार के लड़कों को पृथक से एक परिवार माना जाए आदि मांगों को लेकर पत्र दिया इस अवसर पर मूलचंद मीणा भीम सिंह जाट लाखन सिंह यादव पूर्व सरपंच किसनु आदिवासी रामसिंह हल्के पटेल काशीराम गंगाराम सियाराम रामदयाल एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे

रिपोर्टर : राममिलन यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.