मंत्रिमंडल के गठन में नीतीश जी का फोटो पोस्टर से गायब
शिवहर : शिवहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी व राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता नवनीत कुमार झा ने कल हुए सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार के समय मंच पर लगाए गए पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोटो गायब रहने पर चिंता जताते हुए कहा है कि कहीं भारतीय जनता पार्टी जदयू को निगलने की तैयारी में तो नहीं।
राजद नेता नवनीत कुमार झा ने बताया है कि बिहार में एनडीए सरकार है। एनडीए सरकार में जदयू के दो- दो उपमुख्यमंत्री है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक सशक्त नेता भी है, जिसे सुशासन सरकार भी कहा जाता था। जदयू की कृपा से बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनी है। ऐसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में मंच पर लगाए गए पोस्टर से पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का फोटो गायब रहना बिहार के राजनीति को नई दिशा देने की संकेत दे रहा है।
पूर्व विधानसभा प्रत्याशी श्री झा ने स्पष्ट किया है कि बिहार की राजनीति में सब कुछ ठीक-ठाक नहीं है। भाजपा जदयू को कभी भी निगल सकता है।श्री झा ने अपने दादा पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रघुनाथ झा के परम प्रिय मित्र पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मीडिया के माध्यम से अनुरोध किया है कि अभी भी वक्त है संभल जाए नहीं तो भाजपा आपके पार्टी को पतन कर देगा।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता

No Previous Comments found.