प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य, चरित्र उत्थान, एकाग्रता एवं नैतिक उत्थान को लेकर पढ़ायापाठ
शिवहर : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शिवहर के द्वारा बच्चों में नैतिक, चारित्रिक और आध्यात्मिक गुणों का विकास करने के लिए उन्हें राजयोग ध्यान, सकारात्मक सोच, और मूल्य-आधारित शिक्षा से प्रेरित कर रही है। स्थानीय नवाब हाई स्कूल के ग्राउंड मैदान में केंद्र की संचालिका बहन बीके भारती के द्वारा बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य एवं शरीर उत्थान एवं एकाग्रता को लेकर एक सत्र आयोजित किया है जिसमें पटना से आए बीके संजय कुमार भाई, डॉक्टर फणिश चंद्र भाई, उमेश नंदन सिंह भाई ,अमरनाथ कुमार भाई,चंदेश्वर भाई, अमर कुमार भाई तथा विद्यालय के शिक्षक मौजूद रहे।
केंद्र की संचालिका बहन बीके भारती ने बताया है कि बच्चों के नैतिक उत्थान के लिए उन्हें मुख्य रूप सेराज योग और बच्चों को सुबह नियमित रूप से ध्यान लगाने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिससे उनकी एकाग्रता बढ़ती है और वे भावनात्मक रूप से मजबूत बनते हैं।सकारात्मक दृष्टिकोण के तहत उन्हें यह सिखाया जाता है कि वे अपनी सोच को सकारात्मक रखकर जीवन में आने वाली हर परिस्थिति का मुस्कान के साथ सामना कैसे करें।
पटना से आए बीके संजय कुमार ने स्कूली बच्चों को बताया है कि बच्चों के भीतर प्रेम, शांति, अहिंसा, सहनशीलता, और भाईचारे जैसे मानवीय मूल्यों को विकसित करने के लिए विशेष कार्यशालाएं और समर कैंप आयोजित किए जाते हैं। उन्हें "मैं एक आत्मा हूँ का पाठ पढ़ाया जाता है, जिससे उनके मन से अहंकार, ईर्ष्या, और क्रोध जैसी बुरी आदतें दूर होती हैं।
डॉक्टर फणीश चंद्र भाई ने भी बच्चों को अपने माता-पिता, बड़ों, शिक्षकों और प्रकृति का सम्मान करने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था बच्चों को एक अनुशासित, सात्विक और समाज-कल्याण की भावना से भरा हुआ जीवन जीने की प्रेरणा देती है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.