भारतीय जनता पार्टी के 172 कार्यकर्ताओं ने लिया प्रशिक्षण
शिवहर : आज भारतीय जनता पार्टी पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान के तहत द्वितीय दिन के 12वें वर्ग प्रशिक्षण का समापन हुआ।सर्वप्रथम संघ के प्रवक्ता विकास कुमार जी के द्वारा विचार परिवार पर व्याख्यात्मक समीक्षा के साथ राष्ट्र का निर्माण में विचार परिवार का क्या महत्व होता है उन्होंने बड़े ही सरल तरीके से कार्यकर्ताओं को समझाया ।भाजपा जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया है की पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान में सीतामढ़ी जिला के प्रभारी संजीव कुमार पांडे ने अपने वर्ग से संबंधित पहलुओं को कार्यकर्ताओ के बीच रखते हुए भाजपा परिवार के संगठन से लेकर शिखर तक पहुंचने का व्याख्या कार्यकर्ताओं के समक्ष प्रस्तुत किया उनका कहना था हम सबसे ऊपर राष्ट्र है राष्ट्र का विकास ही हमारा विकास है ।
वहीं भारतीय जनता पार्टी के बिहार प्रदेश कार्य समिति के सदस्य पूर्व विधायक ठाकुर रत्नाकर राणा ने अपने सत्र में वर्तमान में मीडिया का क्या महत्व है और कैसे काम किया जाता है कैसे करना है प्रबंधन की बारीकियां को प्रशिक्षणार्थियों के बीच रखा उन्होंने आगे कहा कि आज भारतवर्ष में भाजपा का उत्तरोत्तर विश्व पटल पर विश्व गुरु बनने का लक्ष्य हासिल हो रहा है जिसमें मीडिया का अहम योगदान है उन्होंने महिलाओं को भी इस अभियान में शामिल होने का आवाहन किया वर्ग सत्र में ही भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी की तरफ इशारा करते हुए ठाकुर रत्नाकर राणा ने पूरे जिले में मीडिया प्रबंधन को सुचारू रूप से चलने के लिए आज ही से काम करने की अपील की।
वहीं अंतिम सत्र में भारत के केंद्रीय राज्य मंत्री कोयला एवं खनन माननीय सतीश चंद्र दुबे जी ने भाजपा का इतिहास वर्तमान एवं भूतकाल का बड़े ही विवाह की शब्दों में उल्लेख करते हुए सभी प्रशिक्षणार्थियों को एक प्रकार का ऐसी ऊर्जा प्रदान की जिससे कार्यकर्ताओं में साहस और मातृभूमि के लिए एक वध होने का सलीका सीख गया उन्होंने कांग्रेस द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी को प्रताड़ित करने का उनके जीवन लीला समाप्त करने की सभी पहलुओं को कार्यकर्ताओं के समक्ष रखा
अंतिम सत्र में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्रीमान नीरज कुमार सिंह ने सभी आए हुए अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया ।धन्यवाद ज्ञापन में मंच संचालन करते हुए भाजपा के जिला महामंत्री धर्मेंद्र पांडे ने सभी प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले को उनके साहस पार्टी के प्रति संकल्प राष्ट्र के निर्माण में अपनी सहभागिता के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित किया इस प्रशिक्षण शिविर में 172 कार्यकर्ताओं ने प्रशिक्षण लिया।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता


No Previous Comments found.