चिलचिलाती धूप से जन जीवन अस्तव्यस्त

शिवहर : चिलचिलाती धूप और लू  के थपेड़ों ने लोगों का घर से निकलना मुहाल कर दिया है। दोपहर 12 बजे ही सड़कें सूनी नजर आ रही हैं और तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।और आज मौसम बहुत गर्म और साफ  है ।  चिलचिलाती धूप के कारण बाहर का तापमान काफी अधिक है। तेज धूप के कारण लोगों के काम-काज पर क्या असर हो रहा है।

 "भीषण गर्मी के कारण बाजारों में सन्नाटा पसरा है। सड़कें सुनी हो गई है। दोपहर में जरूरी काम से निकलने वाले लोग गमछे और टोपी का सहारा लेते दिख रहे हैं। वहीं, गन्ना रस, नींबू पानी और ठंडे पेय पदार्थों की दुकानों पर भारी भीड़ देखी जा रही है।

जिला प्रशासन शिवहर व  "स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता को धूप से बचने और 'लू' से सतर्क रहने की सलाह दी है।  डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि दोपहर में बिना ढके बाहर न निकलें और ज्यादा से ज्यादा पानी या ओआरएस (ORS) का घोल पीते रहें"।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.