मक़सदपुर तरवनवा के किसानों को कृषि कार्य हेतु खेतों में विद्युतीकरण कार्य करवाने को लेकर डीएम को दिया आवेदन
शिवहर : डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के मक़सदपुर कररिया पंचायत टोल तरवनवा के किसानों को कृषि कार्य हेतु खेतों में विद्युतीकरण कार्य करवाने को लेकर जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी को आवेदन दिया गया है।आवेदन देते हुए स्नातक एमएलसी बंशीधर बृजवासी के प्रतिनिधि समेन्द्र सिंह शशि, संजय सिंह ,जयप्रकाश सिंह ,गजेंद्र पंडित, नवीन कुमार सिंह ,जागेश्वर पंडित, विदेश पंडित, नागेश्वर पंडित ,अवधेश सहनी ,अनीता देवी, रिंकू भारती, विश्वनाथ सहनी ,फुलवा देवी, प्रमिला देवी सहित अन्य लोगो ने हस्ताक्षर युक्त आवेदन जिला पदाधिकारी को सौपा है।डीएम को दिये गए आवेदन में बताया है कि मक़सदपुर करिया वार्ड संख्या 10 में हम लोग 20 से अधिक किसान कृषि कार्य हेतु विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किए हुए हैं।
आवेदन कर्ताओं ने डीएम से अनुरोध किया है कि हम लोगों का पंचायत एक ही राजस्व ग्राम मक़सदपुर कररिया का है । ग्राम के पूर्वी एवं उत्तरी भाग में बिजली विभाग द्वारा कृषि कार्य हेतु विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा है, जिसके सेट उत्तर भाग में हम लोग का खेत एवं खेती किसानी का काम है अभी खेतों में फसल नहीं है, खेतों में विद्युतीकरण का कार्य
सुगमता से कराया जा सकता है।
डीएम को ध्यान आकृष्ट कराते हुए आवेदन कर्ताओं ने कहा है कि अभी संवेदक द्वारा विद्युतीकरण कार्य हेतु सामग्री की उपलब्धता एवं आपूर्ति में कठिनाई का बहाना बनाते हुए कार्य को बंद कर दिया है ,जिससे हम सभी किसान बिहार सरकार की किसानों के हित में चलाई जा रही इस महत्वाकांक्षी योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं।
आवेदनकर्ता ने डीएम से अनुरोध किया है कि हम लोगों के खेत में विद्युतीकरण कार्य करने हेतु अपने स्तर से आवश्यक कार्रवाई करने की कृपा करें।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.