उफ ए चिलचिलाती धूप; दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी
शिवहर : शिवहर जिले में लगातार बढ़ रहे तापमान और भीषण गर्मी पड़ रही है। स्कूली बच्चे छाता के सहारे स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर अपने घर लौट रहे हैं। जिले में अत्यधिक तापमान एवं दोपहर के समय पड़ रही भीषण गर्मी बच्चों के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है। इसके देखते हुए जिला प्रशासन को एहतियाती कदम उठाना चाहिए।
अपने पड़ोसी जिला सीतामढ़ी में जिला दंडाधिकारी के द्वारा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी, निजी विद्यालयों प्री-स्कूलों में कक्षा 8 तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर भीषण गर्मी के देखते हुए 27 जून तक प्रतिबंध लगा दिया है।
शिवहर जिले में 25 जून को अधिकतम तापमान लगभग 39° C से 40° C के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 28° C के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मौसम में काफी उमस और गर्मी है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.