चढ़ावा चोरी करने वालों को कड़ी सजा मिले--- डॉक्टर नूतन माला सिंह

शिवहर : भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष डॉ नूतन माला सिंह ने अयोध्या के श्री राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दुर्भाग्यपूर्ण ,समाज और राम भक्तों की भावना को आघात पहुंचाने वाला बताया है। उन्होंने इस मामले को गंभीर बताते हुए व्यापक जांच और दोषियों की कड़ी सजा देने की मांग की है।

भाजपा नेत्री डॉक्टर नूतन माला सिंह ने बताया है कि जांच में जो भी दोषी पाए जाए उन्हें कठोर दंड मिले। उन्होंने कहा है कि श्री राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढीयों के संघर्ष और करोड़ों राम भक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिंदू समाज के लिए श्रद्धा आस्था और भक्ति का केंद्र है।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर नूतन माला सिंह ने कहा है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना से समूचे समाज और आम भक्तों की भावना और एवं श्रद्धा को आघात पहुंचा है ,हम सभी आहत है। उन्होंने कहा है कि समाज की न्यास से स्वाभाविक अपेक्षा है कि इस घोर निंदनीय घटना को असाधारण मानकर गंभीरता से व्यवस्था एवं संचालन की सभी कमियों को दूर करने हेतु परिणामकारक कदम उठाए ,ताकि अयोध्या मंदिर पर करोड़ों राम भक्तों की आस्था एवं श्रद्धा अखंड एवं अटूट बनी रहे।

भाजपा की तेज तर्रार नेत्री डॉक्टर नूतन माला ने अपेक्षा की है कि मंदिर प्रबंधन और एसआईटी सभी आवश्यक पहल करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है की समुचित वित्तीय प्रबंधन, सुचारू संचालन हेतु निर्दोष पारदर्शी व्यवस्थाओं एवं सुविधा और पवित्रता से परिपूर्ण धार्मिकता से ओत-प्रोत वातावरण के द्वारा श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास हिंदू समाज की आस्था एवं विश्वास की को सुदृढ़ बनाए रखेगा।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.