डिग्री कॉलेज में इंटर्नशिप ओरिएंटेंशन कार्यक्रम का शुभारंभ

शिवहर : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत सीबीसीएस कुरिकुलम की शुरुआत बिहार में 2023 से ही हो चुका है।इसी क्रम में आज सत्र 2023-27 5th सेमेस्टर के छात्र एवं छात्राओं का इंटर्नशिप ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ  राजकीय डिग्री महाविद्यालय शिवहर के प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने दीप प्रज्वलित कर  किया। इस अवसर पर इंटर्नशिप नोडल अधिकारी डॉ  भूषण कुमार, डॉ संजीव कुमार मंडल, डॉ नागेंद्र कुमार राम, प्रदीप कुमार राम, डॉ अजय कुमार शरण, डॉ रंजीत कुमार वर्मा,डा दिग्विजय दिवाकर, डॉ दिग्विजय बिहारी,डॉ उदय नारायण झा, डॉ पी एन शर्मा, डॉ रंजना कुमारी सिंह, डॉ प्रज्ञा कुमारी इत्यादि शिक्षकगण सहित  सत्र 2023-27 के पंचम सेमेस्टर के आर्ट्स, साइंस, मानविकी एवं कॉमर्स के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।सभी छात्रों को कंसेंट लेटर्स इंटर्नशिप हेतु उपलब्ध कराया गया। प्राचार्य डॉ अजय कुमार ने बताया कि यह इंटर्नशिप 120 घंटे के होंगे इसमें लोक भवन सचिवालय बिहार के निर्देशानुसार विश्वविद्यालय द्वारा आर्ट्स साइंस, कॉमर्स के सभी विषयों को ध्यान में रखते हुए 20 कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं। छात्र एवं छात्राओं को कालेज के वेबसाइट  में उपलब्ध लिंक पर जाकर इंटर्नशिप हेतु आवेदन दाखिल करना है।तत्पश्चात एक्सेप्टेंस रिपोर्ट डाउनलोड कर लेंगे। तत्पर साथ दिए गए लिंक से इंटर्नशिप कोर्स का चुनाव  करने के बाद उनका इंटर्नशिप  हाईब्रिड मोड में प्रारंभ हो जाएगा।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.