पिपराही में श्रम संसाधन विभाग की बड़ी कार्यवाई, तीन बाल श्रमिक बच्चों को कराया विमुक्त
शिवहर : बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा संचालित विशेष अभियान नया सवेरा 3.0 के तहत द्वारा बाल श्रम उन्मूलन हेतू श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग शिवहर एवं शिवहर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से छापेमारी कर पिपराही प्रखंड से तीन बाल श्रमिक बच्चों को विमुक्त कराया गया है l
धावादल सदस्यों द्वारा पिपराही प्रखंड के अंतर्गत विभिन्न प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच के क्रम में दोस्तीया बाजार से मां अन्नपूर्णा स्वीट्स एंड चार्ट कार्नर से एक बाल श्रमिक एवं माखन भोग स्वीट्स एंड चार्ट कार्नर से एक बाल श्रमिक और कमरौली चौक से कालिका मोटर साइकिल रिपेयरिंग सेंटर से एक बाल श्रमिक कुल तीन बाल श्रमिकों को गठित धावा दल द्वारा विमुक्त कराया गया एवं प्रतिष्ठान के नियोजक के विरुद्ध बाल एवं किशोर श्रम प्रतिषेध विनियमन अधिनियम 2016 के तहत पिपराही थाना में प्राथमिक दर्ज की गई है एवं नियोजक से 20000/-बिस हज़ार प्रति बाल श्रमिक की दर से जुर्माना वसूली की करवाई की जा रही है।
विमुक्त बाल श्रमिक को बाल कल्याण समिति शिवहर के सम्मुख उपस्थापित कर पुनर्वास की करवाई की जा रही है ।श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, पिपराही सुरेश कुमार द्वारा बताया गया कि बाल श्रम सभ्य समाज के लिए एक कलंक के समान है और हम लोगो को मिलकर इसे मिटाना है ।बाल श्रम करने वाले किसी भी नियोजक को बक्शा नही जाएगा ।
यह करवाई आगे भी जारी रहेगी ।ऑपरेशन नया सवेरा 3.0' बिहार पुलिस का एक विशेष अभियान है, जिसे राज्य में मानव तस्करी (विशेष रूप से ऑर्केस्ट्रा ग्रुप्स और रेड लाइट एरिया में) को रोकने, बाल श्रम के खिलाफ कार्रवाई करने और शोषित लड़कियों और महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराने के लिए चलाया जा रहा है।
धावा दल का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी पिपराही सुरेश कुमार ने किया ।इस टीम में -अनिल कुमार-जिला समन्यवयक बिहार ग्राम विकास परिषद एक्सेस टू जस्टिस प्रोजेक्ट ,कोमल कुमारी जिला प्रोग्राम समन्यवयक अदिथी कवच परियोजना, सवेरा स्वयंसेवी संगठन सचिव-मोहन कुमार और पिपराही थाना प्रभारी -उमाकांत सिंह, पुलिस बल-विनीत कुमार, छोटू कुमार, रूपम कुमारी शामिल रहे।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.