जनता दरबार में पहुंचे 05 मामले, कई शिकायतों का मौके पर ही हुआ निपटारा
शिवहर : जिला अंतर्गत आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी कड़ी में आज जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ने अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में 'जनता दरबार' का आयोजन किया।
इस दौरान उन्होंने विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से आए नागरिकों से सीधा संवाद कर उनकी शिकायतों को अत्यंत संवेदनशीलता के साथ सुना।
जिला पदाधिकारी ने कई गंभीर मामलों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर ही शिकायतों का निवारण कर आम जनता को बड़ी राहत दी, ऑनलाइन पंजीकरण कराकर पहुंचे कुल 05 नागरिकों ने डीएम के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं।
जिला पदाधिकारी ने प्राप्त आवेदनों को तुरंत संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को अग्रसारित किया। उन्होंने कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि सभी मामलों का समय सीमा के भीतर निष्पादन कर रिपोर्ट सौंपें। "जनता के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी," डीएम ने स्पष्ट किया।
"जिला प्रशासन का मुख्य उद्देश्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना और उनकी समस्याओं का समयबद्ध निवारण करना है। नागरिक अपनी शिकायतों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराकर सीधे मुझसे मिल सकते हैं।"
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.