जिला प्राथमिक शिक्षक संघ शिवहर द्वारा नव पदस्थापित शिक्षा पदाधिकारी का किया स्वागत

 शिवहर : जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव शंकर सिंह और सचिव सतीश कुमार  ने नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका स्वागत किया ।

 उनके साथ प्रखंड के वरिष्ठ पदाधिकारी संजीव कुमार, विनोद कुमार, जगन्नाथ राम,प्रधानाध्यापक, शिवहर के वरीय प्रधानाध्यापक नागेश्वर प्रसाद, सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक, राजकरण सिंह थे।

सभी के द्वारा शाॅल ओढ़ाकर एवं पुष्प माला ,माता जानकी मंदिर परिसर का फोटोफ्रेम देकर सम्मानित  किया गया ।
 नव पदस्थापित पदाधिकारीयो ने शिक्षको के हित मे हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया ।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.