डीएम को आवेदन देकर खनन पदाधिकारी पर मिलीभगत का लगाया आरोप

शिवहर : शिवहर जिले में अवैध खनन को लेकर एक बार फिर पूरनहिया थाना क्षेत्र के अदौरी गांव निवासी  होमगार्ड संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिशोर सिंह ने जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी को लिखित आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उनके गांव के ही एक व्यक्ति के द्बारा उनके जमीन से मिट्टी और बालू का अवैध खनन कर उसे बेच रहे हैं। 

उन्होंने आवेदन देकर बताया है कि इसकी सूचना उन्होंने 3 जुलाई को जिला पदाधिकारी व खनन पदाधिकारी दोनों को मोबाइल द्वारा दी थी, जिला पदाधिकारी द्वारा नोडल पदाधिकारी को निदेशित किया गया किंतु खनन पदाधिकारी द्वारा जांच के नाम पर खानापूर्ति भी नहीं की गई। ठीक इसके विपरीत खनन पदाधिकारी ने इसकी सूचना मिट्टी खनन करने वाले को दे दी  कि आपके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई गई है। 

वही आवेदक का यह भी शिकायत है कि मैं सपरिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर है। रामकिशोर सिंह ने जिला पदाधिकारी से मांग की है कि अवैध खनन करने वाले  एवं खनन पदाधिकारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.