डीएम ने विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान का किया सघन निरीक्षण, बच्चों की बेहतर देखभाल और फॉलोअप के दिए कड़े निर्देश

शिवहर : बाल कल्याण और संरक्षण व्यवस्था को जिले में और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से, आज  शिवहर की जिलाधिकारी  प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला निरीक्षण समिति द्वारा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान, शिवहर का औचक और सघन निरीक्षण किया गया। 

इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य संस्थान की प्रशासनिक कार्यप्रणाली, दस्तावेजीकरण और भविष्य में बच्चों के लिए उपलब्ध संसाधनों का जायजा लेना था।
  
  ​निरीक्षण के मुख्य बिंदु और जिलाधिकारी द्वारा दिए गए , निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि वर्तमान में विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में आवासित बच्चों की संख्या शून्य है।

जिलाधिकारी ने संस्थान से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण संचिकाओं (फाइलों) और अभिलेखों की बारीकी से जांच की। जांच के दौरान पाई गई कुछ त्रुटियों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए, उन्होंने प्रभारी प्रबंधक को अविलंब इन कमियों में सुधार करने का सख्त निर्देश दिया।

 संस्थान के कर्मियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि भविष्य में संस्थान में आने वाले और आवासित होने वाले बच्चों की देखभाल पूरी संवेदनशीलता के साथ और तय मानकों के अनुरूप सही ढंग से की जाए।

 निरीक्षण में यह बात संतोषजनक रही कि विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थान में बाल देख-रेख हेतु आवश्यक सभी मूलभूत संसाधन और सुविधाएँ वर्तमान में उपलब्ध हैं।

जिलाधिकारी ने विशेष जोर देते हुए कड़ा निर्देश दिया कि जो बच्चे संस्थान से अन्यत्र पुनर्स्थापित किए गए हैं, उनके सुरक्षित भविष्य की निगरानी के लिए उनका नियमानुकूल और नियमित फॉलोअप करना हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

      इस महत्वपूर्ण निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी महोदया के साथ समिति के कई वरीय पदाधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि सिविल सर्जन, शिवहर
, ​विशेष कार्य पदाधिकारी, शिवहर, ​सुश्री शुभांगी सिंह (सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, शिवहर), ​प्रतिनिधि, विशेष किशोर पुलिस इकाई, ​सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी, सर्व शिक्षा अभियान, ​अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति, शिवहर, ​ मोहन कुमार (सचिव, सवेरा स्वयंसेवी संगठन, शिवहर, ​जिला बाल संरक्षण इकाई एवं कार्यालय के अन्य कर्मी मौजूद रहे।

  जिला प्रशासन, शिवहर बच्चों के सुरक्षित भविष्य, उनके अधिकारों की रक्षा और उनके सर्वांगीण विकास के प्रति पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस दिशा में लगातार निगरानी की जा रही है।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.