डुमरी कटसरी प्रखंड प्रमुख के छोटे पुत्र ने नीट परीक्षा में 6717 वां रैंक प्राप्त कर किया जिला का नाम रोशन

शिवहर :  शिवहर जिले की डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के प्रखंड प्रमुख सरिता देवी एवं उनके पति जन सुराज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह के छोटे पुत्र आदित्य प्रताप सिंह ने देश के प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक नीट परीक्षा में क्वालिफाइड किया है। 

आदित्य प्रताप सिंह ने कुल 720 अंक में से 612 अंक प्राप्त कर नीट परीक्षा में 6717 वीं रैंक हासिल किया है। आदित्य ने दसवीं बोर्ड परीक्षा आस्था विद्यानिकेतन शिवहर से किया था तथा 12वीं बोर्ड परीक्षा बीएस इंटरनेशनल स्कूल दिल्ली से किया है। इस उपलब्धि पर उनके मां डुमरी कटसरी के प्रखंड प्रमुख सरिता देवी एवं पिता रूपेश कुमार सिंह सहित पूरे परिवार में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतको सहित अन्य लोगों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.