समाजसेवी व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अनीश झा ने पीड़ित परिजनों को किया आर्थिक मदद

शिवहर : पूर्व विधानसभा प्रत्याशी व सामाजिक कार्यकर्ता अनीश झा ने अपनी ही परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद की है। समाजसेवी अनीस झा ने बताया है कि समाज सेवा  बिना किसी स्वार्थ या लालच के समाज के कल्याण, उत्थान और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की एक निस्वार्थ प्रक्रिया है। इसके मुख्य उद्देश्य मानवता की भलाई, कमजोर वर्गों की मदद और सामाजिक समानता को बढ़ावा देना हैं।समाज सेवा के मुख्य रूप और कार्यगरीबों और असहायों की मदद करना है।भूखों को भोजन, गरीबों को कपड़े और बेसहारा लोगों को आश्रय देना हमारा लक्ष्य है। तथा हमारा कर्तव्य भी।गरीब और पिछड़ा़ वर्ग के बच्चों को पढ़ाना़ और उन्हें जरूरी सामग्री देना है।

इसी कड़ी में डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र के झीटकाही वार्ड नंबर 15 निवासी स्वर्गीय निलेश मांझी की पत्नी जलसिया देवी को विगत 3 दिन पूर्व उनकी 10 वर्षीय पुत्री शीलमतिया के नदी में डूब जाने के कारण मौत होने पर उनके घर पहुंच कर उन्हें आर्थिक मदद की है।

समाजसेवी अनीस झा ने कहा है कि मृतिका का परिजन काफी गरीब है।इनके पिता भी नहीं है, ऐसी स्थिति में सरकार द्वारा दी जाने वाली आर्थिक मदद शीघ्र मिलनी चाहिए। ताकि उन गरीबों को उचित सहायता मिल सके।

गौरतलब हो कि 2025 विधानसभा चुनाव में अनीश झा निर्दलीय चुनाव लड़े थे। निर्दलीय चुनाव लड़ने से पहले से ही उन्होंने जरूरतमंदों के बीच इसी तरह आर्थिक मदद करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि वोट मिले या ना मिले लेकिन जरूरतमंदों को हमेशा सेवा करता आया हूं और करता रहूंगा।

रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.