सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपना फोटो अपलोड करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिवहर : शिवहर पुलिस ने एक व्यक्ति के द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपना फोटो अपलोड कर उसे वायरल करने के मामले में गंभीरता दिखाई है, उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने एसडीपीओ अनुशील कुमार की उपस्थिति में प्रेस वार्ता के दौरान बताया है कि 1 अगस्त 2026 को रात्रि लगभग 11:30 बजे सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ अपना फोटो अपलोड कर उसे वायरल किया जा रहा है।
एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने गुप्त सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विषय अनुसंधान दल का गठन किया गया ।जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अनुशील कुमार, थाना अध्यक्ष शिवहर सुनील कुमार झा तथा जिला आसूचना इकाई की टीम को शामिल किया गया था।
गठित टीम द्वारा संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट का सत्यापन करते हुए तकनीकी एवं मानवीय सूचनाओं के आधार पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोहम्मद अरसे आजम को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि विरुद्ध बालक को निरूद्ब किया गया है।
एक देसी कट्टा, एक पिस्टल, दो मोबाइल फोन को जप्त किया गया है। गिरफ्तार मोहम्मद अरसे आजम उम्र तकरीबन 21 वर्ष पिता मोहम्मद मकबूल चिकनौता तथा दूसरा राजन कुमार पिता वीरेंद्र ठाकुर सुंदरपुर खरौना (विधि विरुद्ध बालक) को गिरफ्तारी हुई है।
पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने आम जनों से अपील किया है कि सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों का प्रदर्शन अथवा किसी भी प्रकार की गैरकानूनी सामग्री का प्रसारण दंडनीय अपराध है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.