दुष्कर्म के अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शिवहर : महिला थाना शिवहर ने दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि महिला थाना को शिवहर के एक पीड़िता के पिता के द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर एक अभियुक्त के विरुद्ध दुष्कर्म से संबंधित प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के निर्देश के आलोक में SIT दल का गठन किया गया साथ ही वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलन करने हेतु FSL की टीम एवं DIU की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर वैज्ञानिक एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए ।
महिला थाना पुलिस एवं गठित टीम द्वारा मानवीय तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सन्निपट प्राथमिक कि अभियुक्त जयनंदन कुमार पिता चुन्नी दास ग्राम तरियानी छपरा को गिरफ्तार कर विधि संवत कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर : संजय गुप्ता
No Previous Comments found.