सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा में पहली पारी में 2671 तो दूसरी पाली में 2675 अनुपस्थित

शिवहर :  जिले में सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी प्रतियोगिता परीक्षा प्रथम चरण का आज भी शिवहर जिले के आठ परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न हुई है। प्रथम पाली में सभी आठ केंद्रों पर 4812 परीक्षार्थी में से 2141 परीक्षार्थियों ने दिया परीक्षा, 2671 अनुपस्थित रहे। तो द्वितीय पाली में 4812 में से 2137 परीक्षार्थियों ने दिया परीक्षा, 2675 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित।  जिला पदाधिकारी प्रतिभा रानी ,पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा के निर्देश पर सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी एवं पुलिस बल के द्वारा कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा संपन्न कराया गया। गौरतलब हो कि शिवहर जिले के श्री नवाब उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवहर, प्रोजेक्ट बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवहर, श्री रामखेलावन जंगी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुशहर, ठाकुर राम नंदन राजेंद्र उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर, कलावती जियालाल उच्च माध्यमिक विद्यालय अंबा कला, श्री गुदर जगदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनौल सुल्तान,श्यामधारी यमुना उच्ततर माध्यमिक विद्यालय नयागांव तथा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय सुंदरपुर खरौना में परीक्षा ली गई है।

 

  रिपोर्टर : संजय गुप्ता

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.