सड़क सुरक्षा को लेकर डीएम सख्त, नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

श्रावस्ती :  सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक की। बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने ओवरस्पीडिंग, लापरवाही से वाहन चलाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यातायात नियमों का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। डीएम ने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखते हुए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

रिपोर्टर : सर्वेश कुमार मिश्रा 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.