शोहरतगढ़ में बकाया मानदेय को लेकर ग्राम रोजगार सेवकों(पंचायत मित्र)ने दिया ज्ञापन

सिद्धार्थनगर :  शोहरतगढ़ तहसील अंतर्गत विकासखंड शोहरतगढ़ में रोजगार सेवकों ने BDO शोहरतगढ़ को संबोधित ज्ञापन, ADO(Ag) राजीव सिंह को दिया। ज्ञापन में विगत छः(6) माह से मानदेय न मिलने पर  नाराज रोजगार सेवकों  ने मानदेय न मिलने तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी,संगठन के ब्लाक अध्यक्ष विजय कुमार दुबे ने बताया कि शासन के अनुरूप हम सभी रोजगार सेवक साथी,समस्त योजनाओं को धरातल पर लाने का काम करती हैं,परन्तु इसके बावजूद धरातल पर योजनाओं को सफल बनाने वाले ग्राम रोजगार सेवको का मानदेय न मिलने से परिवार में  भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई  हैं। ऐसे में कार्य करना असम्भव प्रतीत हो रहा है,चेतावनी के साथ उन्होंने कहाँ-अगर मानदेय का भुगतान जल्द न किया गया,और किसी भी साथी के साथ कोई अनहोनी होती है,तो संघठन समस्त कार्यो  का वहिष्कार करने पर प्रतिबद्ध  होगा,जिसकी सारी जिम्मदारी शासन-प्रशासन की होगी।

ज्ञापन में-गिरजेश चौधरी,योगेंद्र चौधरी,राजू प्रसाद, राजदेव,राकेश चौधरी,वीरेंद्र यादव, विरेंद्र कुमार,शिवनारायन साहनी,मीरा देवी,चन्द्रावती देवी,अम्बिका यादव, सुग्रीव यादव,घनश्याम यादव,सूर्यप्रकाश मिश्र,लवकुश पाण्डेय, संतोष कुमार चौधरी,दिनेश चौधरी,संजय कुमार,दिनेश कुमार,रामलगन,दीनदयाल, कांशीराम,राजेंद्र शुक्ला,अमर सहाय,अनीता चौहान,rarjeet गोश्वामी,सुनील गुप्ता,बाबूलाल,सुभाष,रविशंकर मिश्र,अमित दुबे,तमाम रोजगार सेवक मौजूद रहें।


रिपोर्टर : सुशील कुमार 
 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.