नशा मुक्त भारत अभियान: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित
सिंगरौली :सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा 17 जून से 26 जून 2026 तक "नशा मुक्त भारत अभियान – विकसित भारत की पहचान" थीम के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता और सकारात्मक सोच विकसित करना था। इस दौरान निबंध लेखन, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को विभाग की उपसंचालक श्रीमती रेखा पांचाल ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार वितरण समारोह में सांदीपनि उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हिरवह तथा शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बैढ़न की छात्राओं की विशेष उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियों और विचारों के माध्यम से नशा मुक्ति का प्रभावी संदेश दिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में विभाग के योजना प्रभारी श्री आदर्श सिंह एवं कार्यालय के सहायक ग्रेड-3 श्री शिवम पटेल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर उपसंचालक श्रीमती रेखा पांचाल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि "युवा शक्ति को नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रखकर ही विकसित भारत के सपने को साकार किया जा सकता है।" उन्होंने विद्यार्थियों से नशा मुक्ति का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।
रिपोर्टर : मिथिलेश
No Previous Comments found.